Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Govinda की भांजी Soumya Seth बनने वाली हैं मां, दूसरी शादी के दो साल बाद आई खुशखबरी

Govinda की भांजी Soumya Seth बनने वाली हैं मां, दूसरी शादी के दो साल बाद आई खुशखबरी

टीवी शो ‘नव्या’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेबी शावर से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वो पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। पिंक साड़ी, गोल्ड ज्वेलरी और हैवी कंगनों के साथ सौम्या का प्रेग्नेंसी ग्लो तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली।
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सौम्या सेठ, जिन्हें शो ‘नव्या’ के ज़रिए खास पहचान मिली, इन दिनों एक्टिंग से दूरी बनाकर अपने पारिवारिक जीवन में पूरी तरह रम गई हैं। शोबिज़ की चमक-धमक छोड़कर सौम्या ने एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन से शादी की और अब अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं।

दूसरी बार बनने वाली हैं मां

अब सौम्या की जिंदगी में एक बार फिर बड़ी खुशखबरी दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले सौम्या एक बेटे की मां हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गोदभराई की रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह पिंक साड़ी, ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी और रानी हार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके साथ एक करीबी दोस्त भी इस सेलिब्रेशन में नजर आईं।

वीडियो के जरिए दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सौम्या ने कुछ समय पहले एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दी थी। इस वीडियो में उनके पति और बेटा भी नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस वक्त सौम्या भारत में हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यहीं अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

गोविंदा की भांजी हैं सौम्या सेठ

बता दें कि सौम्या बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिताया और फिर दूसरी शादी के बाद अमेरिका में नई जिंदगी की शुरुआत की। अपने वीडियो पोस्ट में सौम्या ने लिखा—
“बहुत जल्द हम चार होने वाले हैं। हमारा दिल भरा हुआ है, और हमारे हाथ जल्द ही और भी भर जाएंगे। ये सब कुछ बेहद खास और सुंदर है।”

मुश्किल दौर के बाद मिला नया प्यार

साल 2019 में सौम्या अपने पहले पति अरुण कपूर से अलग हो गई थीं। उन्होंने पब्लिकली घरेलू हिंसा का भी जिक्र किया था। लेकिन साल 2021 में एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में नया करियर शुरू किया। फिर शुभम चुहाड़िया से उनकी मुलाकात हुई और 2023 में दोनों ने शादी कर ली। अब, दो साल बाद सौम्या अपने नए जीवन अध्याय में एक और खूबसूरत पल की ओर बढ़ रही हैं।

क्या आपने नव्या में उनका किरदार देखा था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top