Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अंबाझरी तालाब मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई, विवेकानंद स्मारक पर हाई लेवल कमेटी को फैसला लेने का आदेश

अंबाझरी तालाब मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई, विवेकानंद स्मारक पर हाई लेवल कमेटी को फैसला लेने का आदेश

अंबाझरी तालाब केस: हाई कोर्ट ने विवेकानंद स्मारक पर हाई लेवल कमेटी को सौंपा फैसला, 2 मई को अगली सुनवाई

नागपुर।
अंबाझरी तालाब से जुड़े विवादित मामले में गुरुवार को मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने स्वामी विवेकानंद स्मारक को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब इस पर निर्णय उच्चस्तरीय समिति लेगी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह जानना चाहा कि तालाब के ओवरफ्लो पॉइंट पर स्थित स्मारक को हटाया जाना चाहिए या नहीं। इसके लिए विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित हाई लेवल कमेटी को अंतिम निर्णय लेने को कहा गया है। यदि स्मारक को न हटाने का निर्णय लिया जाता है, तो इसके पीछे के कारणों का विवरण अदालत को सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।

गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान CWPRS (सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन) की रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की गई, जिसमें यह उल्लेख था कि विवेकानंद स्मारक, नागपुर में हाल ही में आई बाढ़ के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, इरिगेशन डिपार्टमेंट की ओर से यह दलील भी रखी गई कि स्मारक की मौजूदगी के कारण एस्केप गेट की स्थापना में दिक्कत आ रही है।

सुनवाई में विभागीय आयुक्त, मनपा आयुक्त, जिलाधिकारी और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए हैं कि समिति की रिपोर्ट और निर्णय के आधार पर 2 मई को अदालत में स्थिति स्पष्ट की जाए।

अब निगाहें हाई लेवल कमेटी के निर्णय और अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो अंबाझरी तालाब के भविष्य और विवेकानंद स्मारक की स्थिति को तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top