Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Pahalgam Terrorist Attack: हमले के समय नागपुर से गए पर्यटक भी थे मौजूद, बाल-बाल बचे; पूरी घटना की दी जानकारी

Pahalgam Terrorist Attack: हमले के समय नागपुर से गए पर्यटक भी थे मौजूद, बाल-बाल बचे; पूरी घटना की दी जानकारी

नागपुर: पहलगाम आतंकी हमले में नागपुर से गए पर्यटक बाल-बाल बचें, घटना की दी जानकारी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया, जिसमें 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है और दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमले के दौरान महाराष्ट्र से नागपुर से गए पर्यटक भी घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वे भागने में सफल रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एक पर्यटक ने बताया कि घटना के कुछ ही क्षण पहले वह परिवार के साथ पहलगाम के एक क्षेत्र में थे। “जैसे ही हम वहां से निकले, हमें आतंकियों की गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। हम तुरंत उस स्थान से भागने लगे और पीछे मुड़कर नहीं देखा,” पर्यटक ने कहा।

उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने आए थे और जिस स्थान पर गोलीबारी हुई, वहां लगभग 4000 लोग मौजूद थे। “गोलीबारी 20 फीट की दूरी पर हो रही थी, हम सभी वहां से भागने लगे। भागते-भागते मेरी पत्नी गिर गई और घायल हो गई। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है,” पर्यटक ने बताया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की हमले की निंदा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, “हम इस हमले की घोर निंदा करते हैं। यह जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने की एक कोशिश है, लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर रुकेगा और न ही भारत रुकेगा। प्रधानमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया है और केंद्रीय गृह मंत्री वहां पहुंच रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हमले में जिनकी मृत्यु हुई है, उनमें से दो लोग महाराष्ट्र के हैं और घायल लोगों में भी कुछ महाराष्ट्र के हैं। उन्होंने सरकार की तरफ से पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top