Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Gold Rate Update: सोने ने रचा इतिहास, पहली बार पहुँचा एक लाख रुपये के पार

Gold Rate Update: सोने ने रचा इतिहास, पहली बार पहुँचा एक लाख रुपये के पार

सोने की चमक में रिकॉर्ड बढ़त, पहली बार पार किया एक लाख रुपये का आंकड़ा

नागपुर/दिल्ली: जहां एक ओर सूरज की तपिश बढ़ रही है, वहीं बाजार में सोने की कीमत भी आग उगल रही है। सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक छलांग लगाई और पहली बार एक लाख रुपये प्रति तोला के आंकड़े को पार कर लिया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली और नागपुर सहित देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शाम 6:28 बजे तक 10 ग्राम (एक तोला) सोना 1,00,250 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। नागपुर में भी 24 कैरेट सोने की कीमतों ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, यह कीमत जीएसटी सहित है, जिसमें तीन प्रतिशत टैक्स शामिल है।

कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता बनी वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर पड़ने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर बढ़ा है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में इस तरह की उछाल देखी जा रही है।

पिछले सप्ताह की तुलना में जबरदस्त उछाल
शुक्रवार को जहां सोना मामूली गिरावट के साथ 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं सोमवार को इसमें अचानक 1,650 रुपये की छलांग देखी गई और यह 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया। इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,600 रुपये उछलकर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

क्या आगे और बढ़ेगी कीमत?
विशेषज्ञों के अनुसार अगर वैश्विक अस्थिरता बनी रही और डॉलर में कमजोरी जारी रही, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। फिलहाल निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों की निगाहें अगली कीमतों पर टिकी हुई हैं।

सोने की कीमतों में यह ऐतिहासिक उछाल न सिर्फ बाजार के लिए एक संकेत है, बल्कि आम लोगों के बजट पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top