Headline
‘दुनिया ने देखा भारत की सैन्य ताकत को’: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष से की सहयोग की अपील
चंद्रपुर: चाकू और ज़िंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ब्रह्मपुरी तहसील में स्थानीय अपराध शाखा की छापेमारी
वायरल वीडियो पर माणिकराव कोकाटे का स्पष्टीकरण: रमी खेलने से किया इनकार, विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप
विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 21 से 24 जुलाई तक नागपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
परिणय फुके आए कृषि मंत्री कोकाटे के समर्थन में, वीडियो को बताया फर्जी; रोहित पवार पर बोला हमला
“न हनी है, न ट्रैप”, वडेट्टीवार के बयान पर बावनकुले का पलटवार – बोले, जनता को गुमराह करने की हो रही कोशिश
सड़क पर मलबा फैलाने वाले 232 बिल्डरों पर मनपा की कार्रवाई, ₹1.16 करोड़ जुर्माना वसूला
नागपुर APMC घोटाले की जांच अब SIT को सौंपी गई, भाजपा विधायकों की मांग पर राज्य सरकार का फैसला
नागपुर सेंट्रल जेल में खूनी झड़प: कैदी ने साथी का गुप्तांग दांत से काटा

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, सड़कों पर उतरेंगी 320 नई AC इलेक्ट्रिक बसें; शुरू होने की तारीख भी घोषित

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, सड़कों पर उतरेंगी 320 नई AC इलेक्ट्रिक बसें; शुरू होने की तारीख भी घोषित

दिल्ली सरकार 22 अप्रैल को 320 नई AC इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करेगी, 70 से ज्यादा रूटों पर चलेगी

दिल्ली सरकार 22 अप्रैल को 320 नई AC इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने जा रही है। इसमें 240 मिनी और 80 स्टैंडर्ड साइज की बसें शामिल हैं। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की उपस्थिति में इन बसों को कुशक नाला डिपो से रवाना किया जाएगा। ये नई बसें 70 से अधिक रूटों पर चलेंगी, जिनमें पूर्वी और मध्य दिल्ली के प्रमुख रूट शामिल हैं।

दिल्ली में 22 अप्रैल से सड़कों पर दौड़ेंगी 320 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, आवागमन में होगी राहत

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने 22 अप्रैल को 320 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की योजना बनाई है, जिससे राजधानी के नागरिकों को बसों की कमी से राहत मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डा. पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में इन बसों को कुशक नाला डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इन नई बसों में 240 मिनी इलेक्ट्रिक बसें (नौ मीटर लंबी) और 80 स्टैंडर्ड साइज इलेक्ट्रिक बसें (12 मीटर लंबी) शामिल हैं। यह बसें 70 से अधिक रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनमें पूर्वी और मध्य दिल्ली के रूट प्रमुख होंगे।

इसके साथ ही, नौ मीटर लंबी मोहल्ला बसों का नया नाम दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज (DEVI) के रूप में आधिकारिक रूप से शुरू किया जाएगा, जो दिल्ली के परिवहन को और भी सुविधाजनक बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top