Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Cyber Crime: गूगल पर कंपनियों के मोबाइल नंबर से छेड़छाड़, ठगी का नया पैंतरा अपनाते अपराधी

Cyber Crime: गूगल पर कंपनियों के मोबाइल नंबर से छेड़छाड़, ठगी का नया पैंतरा अपनाते अपराधी

देवघर पुलिस ने गूगल पर कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर में छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। ये ठग गूगल पर कंपनियों के मोबाइल नंबरों को बदलकर अपने नंबर डाल देते थे, जिससे कस्टमर केयर पर कॉल करने वाले ग्राहक इन ठगों के जाल में फंस जाते थे और ठगी का शिकार हो जाते थे।

देवघर। साइबर क्राइम: गूगल पर कंपनियों के मोबाइल नंबरों में छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुआ गांव के सिकंदर दास, जितेंद्र दास, अनुज कुमार दास, विशाल दास, संदीप कुमार दास, विरेंद्र दास, सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा गांव के बासुकी कुमार पंडित और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़िसारे गांव के विजय कुमार मंडल शामिल हैं।

पुलिस ने इन अपराधियों को देवीपुर थाना क्षेत्र के पसारपुर गांव स्थित जंगल से पकड़ा। इन ठगों ने गूगल पर कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर को बदलकर अपने नंबर डालकर उपभोक्ताओं को ठगने का कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top