Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“मुस्लिम भी संघ में हो सकते हैं शामिल, मोहन भागवत ने रखी शर्त”

“मुस्लिम भी संघ में हो सकते हैं शामिल, मोहन भागवत ने रखी शर्त”

वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर देश में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होती रहती हैं। कुछ इसे एक देश प्रेमी और सामाजिक संगठन मानते हैं, जबकि कुछ इसे सांप्रदायिक दृष्टिकोण से देखते हैं। संघ पर यह सवाल अक्सर उठता रहा है कि क्या कोई मुस्लिम संघ का सदस्य बन सकता है। इस सवाल का अब जवाब दिया है संघ प्रमुख मोहन भागवत ने। उन्होंने कहा है कि हर भारतीय संघ की शाखाओं में शामिल हो सकता है, लेकिन इसके लिए एक शर्त पूरी करनी होगी।

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहन भागवत ने कहा, “अगर कोई मुस्लिम भगवे झंडे और भारत माता की जय बोलने में संकोच नहीं करता, तो वह संघ में शामिल हो सकता है।” भागवत ने यह भी कहा कि कोई भी भारतीय, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, संघ में शामिल हो सकता है, बशर्ते वह भारत माता की जय और भगवे ध्वज का सम्मान करे।

इस मौके पर भागवत ने संघ की शाखा का दौरा किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने जातिवाद खत्म करने, पर्यावरण संरक्षण, मजबूत समाज बनाने के अलावा देश की अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की। भागवत ने यह भी कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग हैं, लेकिन उनकी संस्कृति एक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग संघ में स्वागत योग्य हैं, बशर्ते वे संघ के सिद्धांतों को मानते हुए उसमें शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top