Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ChatGPT के नए फीचर ने मचाया तहलका, Studio Ghibli स्‍टाइल में ऐसे करें अपनी तस्वीर को ट्रांसफॉर्म!

ChatGPT के नए फीचर ने मचाया तहलका, Studio Ghibli स्‍टाइल में ऐसे करें अपनी तस्वीर को ट्रांसफॉर्म!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास तरह की इमेज काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यह ChatGPT के नए इमेज जनरेशन फीचर का कमाल है, जिसे Studio Ghibli स्टाइल के नाम से जाना जा रहा है। कई लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर अपनी तस्वीरों को अनोखे अंदाज में बदल रहे हैं। यही वजह है कि यह फीचर गूगल पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अगर आप भी अपनी तस्वीर को इस स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर दिन नई तकनीक के साथ लोगों को चौंका रहा है। इस बार ChatGPT के नए इमेज जनरेशन फीचर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर इंस्टाग्राम पर, इस फीचर की मदद से बनाई गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli स्टाइल में बदल रहे हैं, जो देखने में किसी एनीमेशन फिल्म के सीन जैसी लगती हैं।

यह फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर बेहद शानदार साबित हो रहा है, जिन्हें डिजिटल आर्ट, ग्राफिक डिजाइनिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन में दिलचस्पी है।

पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर, राजपाल यादव समेत कई राजनेताओं और सेलिब्रिटीज की Studio Ghibli स्टाइल में बदली गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर धूम मचा रही हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह फीचर क्या है और इसे बिल्कुल फ्री में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, तो आगे पढ़ें।

Studio Ghibli क्या है?

इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि Studio Ghibli आखिर है क्या?

दरअसल, Studio Ghibli एक प्रतिष्ठित जापानी एनीमेशन फिल्म स्टूडियो है, जिसकी स्थापना 1985 में हयाओ मियाजाकी, इसाओ तकाहाता और तोशियो सुज़ुकी ने की थी। यह स्टूडियो अपनी हाथ से बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स और उच्च-गुणवत्ता वाली एनीमेशन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसकी फिल्मों की खासियत होती है—मनमोहक, जादुई और ड्रीम-लाइक एनीमेशन, जो देखने में किसी परीकथा जैसी लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top