Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Bihar Home Guard Bharti 2025: 15,000 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू

Bihar Home Guard Bharti 2025: 15,000 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू

गैर-आरक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित) और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इस वैकेंसी के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार होमगार्ड भर्ती 2025: 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, 15,000 पदों पर भर्ती

बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार https://onlinebhg.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2025 है। ध्यान रहे कि केवल बिहार राज्य के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं और उन्हें कठिन शारीरिक कार्य के लिए सक्षम होना चाहिए।

आवेदन योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. “नया पंजीकरण” या “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और पंजीकरण ID व पासवर्ड बनाएं।
  4. लॉग इन करके शैक्षिक और संपर्क जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  6. आवेदन सबमिट करके पुष्टि पेज डाउनलोड करें।

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक योग्यता परीक्षण के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन शुरू: 27 मार्च 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top