Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘Virat Kohli ने कहा- जल्‍दी से भाग जा’, ईडन गार्डन में घुसने वाले फैन का खुलासा; जेल में जाने का नहीं था कोई मलाल

‘Virat Kohli ने कहा- जल्‍दी से भाग जा’, ईडन गार्डन में घुसने वाले फैन का खुलासा; जेल में जाने का नहीं था कोई मलाल

18 साल के रितुपर्नो पखिरा को विराट कोहली से मिलने का जबरदस्त जुनून था, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा घेरे का उल्लंघन किया। ईडन गार्डन्स में कोहली से मिलने की कोशिश के बाद पखिरा पर एक साल के लिए मैदान में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया और एक दिन जेल में भी बिताना पड़ा। बावजूद इसके, पखिरा को इस सबका कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि उनके लिए विराट से मिलना सबसे बड़ी खुशी थी।

18 साल के रितुपर्नो पखिरा ने विराट कोहली से मिलने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “जैसे ही मैंने उनके पैर छुए, कोहली सर ने मुझे उठाया, मेरा नाम पूछा और कहा, ‘जल्दी से भाग जा।’ उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि मुझे पकड़ो, लेकिन मुझ पर हाथ नहीं उठाओ। उन्हें मुझे शांति से मैदान से बाहर ले जाने का आदेश दिया।”

रितुपर्नो ने यह भी कहा, “मैं किसी भी हाल में मैदान में घुसना चाहता था और इसके लिए पूरी तरह से तैयार था। मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है, बल्कि मैं खुश हूं कि मैं अपनी योजना में सफल रहा और अपने भगवान (विराट कोहली) के पैर छूने में कामयाब हुआ।”

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैंस अक्सर सुरक्षा घेरे को लांघकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलते हैं। ऐसी ही एक घटना आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में भी हुई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बैटर विराट कोहली से मिलने के लिए एक फैन ईडन गार्डन्स के सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया। उसने कोहली के पैर छुए और उन्हें गले भी लगाया।

सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत मैदान से बाहर किया और उस पर एक साल तक ईडन गार्डन्स में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने उस फैन को हिरासत में लिया, और एक दिन जेल में बिताने के बाद उसे जमानत मिली। इस फैन का नाम रितुपर्नो पखिरा है, जो 18 साल के हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि जब वह कोहली के पास पहुंचे, तो क्रिकेटर ने उनसे क्या कहा।

सजा और बैन
पखिरा पर ईडन गार्डन्स में एक साल तक प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और पुलिस ने उनकी हिरासत में अधिक समय देने की मांग की थी, लेकिन मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी, बशर्ते वह इस सीजन में मैदान में न आएं। पखिरा की मां ककाली ने अधिकारियों से अपने बेटे को माफ करने की अपील की।

क्रिकेट में करियर की ओर कदम
रितुपर्नो की मां ने कहा, “वह विराट कोहली को भगवान मानता है। हमने अधिकारियों से उसे माफ करने की विनती की, क्योंकि वह अभी युवा है और उसका करियर भी आगे बढ़ सकता है।” रितुपर्नो 12 साल की उम्र से जमालपुर के नेताजी एथलेटिक्‍स क्‍लब में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top