Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मैया सम्मान योजना की राशि न मिलने पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सीओ के आश्वासन के बाद शांत हुआ विरोध

मैया सम्मान योजना की राशि न मिलने पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सीओ के आश्वासन के बाद शांत हुआ विरोध

मइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज़ महिलाओं ने सोमवार को फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर उतरकर महिलाओं ने योजना की राशि जल्द खाते में भेजने की मांग की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

बोकारो में मइयां सम्मान योजना की राशि न मिलने पर भड़कीं महिलाएं, सड़क पर उतरीं हजारों लाभार्थी, एक घंटे तक लगा जाम

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की तीन किस्तों—कुल ₹7,500—की राशि अब तक हजारों लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची है। इसी को लेकर सोमवार, 24 मार्च को सैकड़ों आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतर आईं और बेरमो थाना क्षेत्र के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस विरोध के चलते फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि योजना की राशि न आने के कारण वे ब्लॉक और बैंक के चक्कर काटते-काटते थक चुकी हैं। बार-बार की निराशा के बाद उनका सब्र टूट गया और उन्होंने सड़क पर उतर कर अपनी आवाज उठाई।

प्रशासन ने दिया आश्वासन, थमा प्रदर्शन

हंगामे की सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने महिलाओं को बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह से फोन पर बात करवाई। सीओ ने आश्वासन दिया कि वे फिलहाल बाहर हैं, लेकिन मंगलवार सुबह 11 बजे महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान निकालेंगे।

सीओ के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क से हट गईं, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

आपको बता दें कि फुसरो नगर परिषद द्वारा मइयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कौशल विकास केंद्र में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में सैकड़ों महिला लाभार्थी पहुंचीं, लेकिन उन्हें योजना से जुड़ी स्पष्ट जानकारी या समाधान नहीं मिल पाया। इससे महिलाएं नाराज हो गईं और आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आईं।

गौरतलब है कि मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हालांकि, कई लाभार्थियों को अब तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे असंतोष और असमर्थता की स्थिति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top