Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

सहारा योजना बंद नहीं होगी, पात्रों को जल्द मिलेगी पेंशन: CM सुक्खू, इलाज के लिए जुड़ेंगी नई बीमारियां

सहारा योजना बंद नहीं होगी, पात्रों को जल्द मिलेगी पेंशन: CM सुक्खू, इलाज के लिए जुड़ेंगी नई बीमारियां

सहारा योजना को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, कहा—नहीं होगी बंद, जल्द मिलेगी पात्रों को पेंशन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में सहारा योजना को लेकर विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहारा योजना बंद नहीं की जा रही है और जल्द ही पात्र लाभार्थियों को पेंशन वितरित की जाएगी।

सीएम ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत सरकार अब तक 140 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमों में जरूरी संशोधन पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। विपक्ष पर हमला करते हुए सुक्खू ने कहा कि जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

सहारा योजना पर बोले CM सुक्खू: योजना बंद नहीं हुई, पात्रों को मिलेगा पूरा लाभ, बीमारियों की सूची में होगा विस्तार

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई सहारा योजना को बंद नहीं किया गया है और इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन पात्र लाभार्थियों को अभी तक इस योजना के अंतर्गत पेंशन नहीं मिली है, उन्हें जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

यह बयान मुख्यमंत्री ने विधायक सतपाल सिंह सत्ती के मूल प्रश्न और रणधीर शर्मा, डॉ. जनकराज व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अनुपूरक सवालों के जवाब में दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना बंद करने को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब तक सहारा योजना के अंतर्गत 140 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिलेगा और किसी को भी योजना से बाहर नहीं किया जाएगा। डॉ. जनकराज के सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नियमों में आवश्यक संशोधन पर सरकार विचार कर रही है और कुछ और गंभीर बीमारियों को योजना में शामिल किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top