Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

VIDEO: ठाणे की रिक्शा और दाढ़ी पर तंज—सीएम शिंदे को लेकर कुणाल कामरा की टिप्पणी से बवाल

VIDEO: ठाणे की रिक्शा और दाढ़ी पर तंज—सीएम शिंदे को लेकर कुणाल कामरा की टिप्पणी से बवाल

कुणाल कामरा का वीडियो बना विवाद का केंद्र, शिवसेना नेता पर तंज से सोशल मीडिया पर हलचल

मुंबई में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक नया वीडियो वायरल हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। इस वीडियो में कामरा ने एक गीत के माध्यम से शिवसेना नेता पर कटाक्ष किया, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया है। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

कुणाल कामरा के वीडियो से मचा बवाल, शिंदे पर टिप्पणियों के बाद शिवसैनिकों का फूटा गुस्सा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की तीखी टिप्पणियों वाला यूट्यूब वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कामरा ने ‘भोली सी सूरत’ गाने की तर्ज पर राज्य सरकार और सत्ताधारी गठबंधन पर व्यंग्य कसा, साथ ही शिंदे पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ और ‘दलबदलू’ तक कह डाला।

कामरा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई… एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई… ये क्या हो रहा है?” उन्होंने सरकार पर परिवारवाद का ढोंग रचने का आरोप भी लगाया। उनके शब्दों में, “इन्होंने किसी का बाप चुरा लिया।”

वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना समर्थकों में नाराजगी की लहर दौड़ गई। रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में शिवसैनिकों ने जमकर तोड़फोड़ की, जहां कामरा अक्सर परफॉर्म करते हैं। अब इस विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है और सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हलचल मची हुई है।

शिंदे पर टिप्पणी से भड़के शिवसैनिक, कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़—सांसद म्हस्के बोले ‘किराए का कॉमेडियन’

कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहने वाले वीडियो के वायरल होते ही शिवसैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद शिवसेना समर्थक खार स्थित स्टूडियो पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

इस मामले पर शिवसेना नेता और सांसद नरेश म्हस्के ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुणाल कामरा एक किराए का कॉमेडियन है, जो चंद पैसों के लिए हमारी पार्टी के नेताओं पर घटिया टिप्पणियां करता है।”

म्हस्के ने शिवसेना (यूबीटी) गुट और संजय राउत पर भी निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब ऐसा कोई नेता नहीं बचा है जो एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर सके, इसलिए उन्हें एक स्टैंड-अप कॉमेडियन का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top