Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर में झरपट नदी को लेकर दो विधायकों में ठन गई – सौंदर्यकरण बनाम संरक्षण

चंद्रपुर में झरपट नदी को लेकर दो विधायकों में ठन गई – सौंदर्यकरण बनाम संरक्षण 

चंद्रपुर: झरपट नदी विवाद बना पोस्टर पॉलिटिक्स का अखाड़ा

बल्लारपूर विधानसभा क्षेत्र में झरपट नदी सौंदर्यकरण और धार्मिक यात्रा आयोजन को लेकर दो विधायकों—सुधीर मुनगंटीवार और विजयलाल जोरगेवार—के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। एक ओर मुनगंटीवार ने नदी की सफाई और विकास के लिए 2.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलाई है, वहीं जोरगेवार धार्मिक यात्रा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रशासन के साथ बैठकें कर रहे हैं।

यह राजनीतिक रस्साकशी अब पोस्टर वॉर का रूप ले चुकी है। महाकाली मंदिर और आसपास के इलाकों में दोनों नेताओं के समर्थकों ने बड़े-बड़े बैनर-पोस्टरों से ताकत दिखाने की होड़ लगा दी है। किसका पोस्टर किस जगह और कितना बड़ा होगा, इसे लेकर जमकर प्रतिस्पर्धा हो रही है।

एक ही पार्टी से होने के बावजूद दोनों नेताओं की भिन्न रणनीति ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। जनता में इस टकराव को लेकर राय बंटी हुई है—कुछ इसे विकास की दिशा में विविध दृष्टिकोण मानते हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक राजनीतिक खींचतान समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top