Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘हम सिर्फ समझने की कोशिश…’ चुम दरांग ने करणवीर मेहरा को डेट करने की खबरों को किया खारिज

‘हम सिर्फ समझने की कोशिश…’ चुम दरांग ने करणवीर मेहरा को डेट करने की खबरों को किया खारिज

चुम दरांग और करणवीर मेहरा की दोस्ती की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस 18 के दौरान हुई थी और तभी से दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। हाल ही में होली के जश्न में भी दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा।

जहां करणवीर मेहरा खुलकर चुम के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं, वहीं अब चुम दरांग ने पहली बार अपने और करण के रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि वे सिर्फ एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं और फिलहाल डेटिंग की बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करणवीर मेहरा की दोस्ती और बॉन्डिंग ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। शो के दौरान करण ने चुम के लिए अपने रोमांटिक जज़्बातों का खुलेआम इजहार किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

वैलेंटाइन डे पर करणवीर ने तो यहां तक कहा था कि वह चुम से प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। लेकिन अब इस चर्चित रिश्ते पर नया मोड़ आया है। महीनों की अटकलों के बाद चुम दरांग ने करणवीर मेहरा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर दिया है।

चुम ने तोड़ी चुप्पी, एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर दिया संकेत

चुम दरांग ने हाल ही में दिए एक बयान में साफ किया कि वह और करण केवल एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। चुम ने यह भी हिंट दिया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड, जिसके साथ वह 10 साल से अधिक समय तक रिश्ते में थीं, के साथ दोबारा जुड़ने पर विचार कर रही हैं।

इस खुलासे के बाद फैंस में हलचल मच गई है, जो अब तक चुम और करण की जोड़ी को लेकर उत्साहित थे। फिलहाल, करण की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह रिश्ता अब सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top