Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मैनपुरी: डीएम को फोन और चल गई जेसीबी, भू माफिया से करोड़ों की सरकारी जमीन कराई गई खाली

मैनपुरी: डीएम को फोन और चल गई जेसीबी, भू माफिया से करोड़ों की सरकारी जमीन कराई गई खाली

Mainpuri News: मैनपुरी में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर भू माफिया द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जैसे ही डीएम अंजनी कुमार सिंह को इस कब्जे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और कब्जाई गई जमीन पर बनाई गई चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mainpuri News: डीएम के आदेश पर टूटी भू माफिया की दीवार, करोड़ों की सरकारी जमीन को कराया गया मुक्त

मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के धारऊ में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने सख्ती से नाकाम कर दिया है। वर्षों से भू माफियाओं की नजर जिस जमीन पर टिकी थी, वहां उन्होंने चारदीवारी खड़ी कर अवैध प्लॉटिंग का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन डीएम अंजनी कुमार सिंह को एक फोन कॉल ने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी।

जैसे ही डीएम को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल तहसील प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और गाटा संख्या 822 पर बनी चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

नगरपालिका की लापरवाही उजागर

धारऊ गांव, जो अब नगर पालिका क्षेत्र में शामिल है, वहां करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन मौजूद है। वर्षों से यह जमीन भूमाफियाओं की निगाह में थी, लेकिन पालिका कर्मियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते वे अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल होते दिखे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चारदीवारी बनने और प्लॉटिंग शुरू होने के बावजूद नगर पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने भी संकेत दिया है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर पर हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top