Headline
“मुख्यमंत्री फडणवीस ने राहुल गांधी के लेख की की निंदा, कहा- कांग्रेस नेता खुद को दिलासा देने के लिए फैला रहे हैं झूठ”
“अमरावती: ठेका कर्मचारियों ने किया पूरे दिन प्रदर्शन, शाम को बकाया राशि के भुगतान का दिया गया आदेश”
“नागपुर: गोवारी उड़ान पुल पर फिर हुआ हादसा, ट्रक को कार ने पीछे से मारी टक्कर”
“विजय वाडेट्टीवार ने राहुल गांधी के लेख का किया समर्थन, बवानकुले को आंकड़ों के साथ सार्वजनिक चर्चा की दी चुनौती”
“बुलढाना: दिलीप कुमार सानंद 11 हजार कार्यकर्ताओं के साथ 12 जून को एनसीपी में होंगे शामिल”
“राहुल गांधी के लेख पर बावनकुले का पलटवार, कहा- कांग्रेस नेता हताश होकर नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं”
एचएसआरपी के लिए कतार में लाखों वाहन, मात्र 25 दिन बाकी; शेष वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा पूरा?
पाकिस्तान पहुंची सुनीता जामगडे मामले में नया मोड़: कारगिल पुलिस को नहीं मिला प्रोडक्शन वॉरंट, अगली हफ्ते फिर करेगी प्रयास
चुनाव से पहले मनपा में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, 80 अधिकारियों का तबादला

Nagpur Budget 2025: मनपा का ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश, आयुक्त ने नहीं बढ़ाया कोई अतिरिक्त टैक्स

Nagpur Budget 2025: मनपा का ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश, आयुक्त ने नहीं बढ़ाया कोई अतिरिक्त टैक्स

नागपुर मनपा का 5438.61 करोड़ का बजट पेश, टैक्स में नहीं हुई बढ़ोतरी, शहर में होंगे बड़े विकास कार्य

नागपुर महानगर पालिका (मनपा) आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें नागरिकों को राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई। बजट में ₹698 करोड़ का ओपनिंग बैलेंस और ₹39 करोड़ का क्लोजिंग बैलेंस दर्शाया गया है। अनुमानित आय ₹4739.74 करोड़ है, जबकि खर्च ₹5399.05 करोड़ तय किया गया है।

बजट में साफ झलकता है कि खर्च पर नियंत्रण रखते हुए मौजूदा आय स्रोतों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया है। आय बढ़ाने के लिए मनपा के राजस्व विभागों को टारगेट दिया गया है और संपत्तियों से अधिक आय निकालने की रणनीति पर काम होगा।

हरित भवनों को संपत्ति कर में अधिक छूट दी जाएगी, जबकि मनपा की डिजिटल पहल के तहत संपत्तियों का रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा। नागरिक सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होंगी। शहर में 11 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे और 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसके अलावा नाग नदी परियोजना, IITMS प्रोजेक्ट, जलपर्णी से हस्तशिल्प निर्माण, स्कूलों में CCTV कैमरे लगाने जैसे कई विकास कार्य इस साल शुरू होंगे। टैक्स न बढ़ाकर मनपा ने जनता को बड़ी राहत दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top