Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

UP News: गोरखपुर में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का बड़ा भंडाफोड़, 3200 से अधिक पेटी जब्त; बिक्री पर रोक

UP News: गोरखपुर में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का बड़ा भंडाफोड़, 3200 से अधिक पेटी जब्त; बिक्री पर रोक

गोरखपुर: एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का बड़ा भंडाफोड़, 3200 से ज्यादा पेटियां जब्त

गोरखपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को खोराबार स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 3200 से अधिक पेटी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक जब्त की। इस गोदाम में एक्सपायरी डेट खुरचकर कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही थी। अधिकारियों ने करीब 12 लाख रुपये की कीमत वाले इस माल को सीज कर दिया और बिक्री पर रोक लगा दी।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खोराबार में जेपी ट्रेडर्स के पास कैम्पा कोला का सीएंडएफ (C&F) गोदाम है। विभाग को यहां एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की। जांच में पाया गया कि कुछ एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक अलग रखी गई थी, जबकि कुछ को नए स्टॉक के साथ मिलाकर रखा गया था

गोदाम से 200 एमएल पैकिंग की 950 पेटी, 500 एमएल की 670 पेटी, 200 एमएल की ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक की 1280 पेटी और 500 एमएल की ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक की 255 पेटी एक्सपायरी निकली। खाद्य विभाग ने गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर स्टॉक का पूरा विवरण मांगा है, साथ ही लाइसेंस में पाई गई कमियों को लेकर भी अलग से नोटिस भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top