Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Chhattisgarh Encounter: दो बड़ी मुठभेड़ों में 22 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Chhattisgarh Encounter: दो बड़ी मुठभेड़ों में 22 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया।

अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, साथ ही इलाके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बीजापुर में 20 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए, जिनमें से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं। इलाके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम गंगालूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top