Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

यूपी में एक और प्रेमिका बनी कातिल! सीने पर चलवाई गोली, मोबाइल कॉल ने खोला हत्या का राज

यूपी में एक और प्रेमिका बनी कातिल! सीने पर चलवाई गोली, मोबाइल कॉल ने खोला हत्या का राज

वाराणसी में दिलजीत की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने ही अपने वर्तमान प्रेमी राजकुमार से करवाई थी। हत्या के बाद राजकुमार अपने घर जाकर सो गया। देर रात, जब एसीपी गौरव कुमार फोर्स के साथ युवती के घर पहुंचे, तो उसने फोन पर राजकुमार को सूचना दे दी, जिसके बाद वह फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

वाराणसी में प्रेमिका ने रची हत्या की साजिश, प्रेमी ने सीने में मारी गोली – पुलिस ने कॉल ट्रेस कर सुलझाया मामला

वाराणसी: औसानगंज (बघवावीर रोड) निवासी दिलजीत उर्फ रंगोली की होली के दिन गोली मारकर हत्या करने के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस राजफाश में एक मोबाइल कॉल अहम सबूत बनी।

जांच में सामने आया कि दिलजीत की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने वर्तमान प्रेमी, चंदौली के डीडीयू अंतर्गत मड़िया पड़ाव निवासी राजकुमार से करवाई थी। वारदात के बाद राजकुमार अपने घर जाकर सो गया। लेकिन देर रात जब एसीपी गौरव कुमार फोर्स के साथ युवती के घर पहुंचे, तो उसने राजकुमार को फोन कर सतर्क कर दिया, जिसके बाद वह फरार हो गया।

हालांकि, बुधवार सुबह एसओजी और जैतपुरा पुलिस ने राजकुमार को जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी प्रेमिका संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय-लकड़ी मंडी तिराहा मार्ग पर दबोच ली गई। एसीपी सरवणन टी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

पहले हुआ विवाद, फिर बनी हत्या की साजिश

दिलजीत अपनी पूर्व प्रेमिका से अब भी संपर्क में था, जबकि युवती अब राजकुमार से प्रेम करने लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद दिलजीत, युवती से छेड़छाड़ करता था। युवती ने यह बात राजकुमार को बताई, जिसके बाद दोनों ने दिलजीत से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की।

बात नहीं बनने पर दोनों युवकों में कहासुनी हुई और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। इसी के बाद हत्या की साजिश रची गई, जिसमें युवती भी शामिल थी।

एक गोली मिस, दूसरी ने छीन ली जान

वारदात के दौरान पहली गोली निशाने से चूक गई, लेकिन दूसरी गोली सीधे दिलजीत के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top