Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी: 1 अप्रैल से सरकारी स्तर पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी: 1 अप्रैल से सरकारी स्तर पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी: सिवान में 1 अप्रैल से सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद शुरू

सिवान | बिहार – सिवान जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अप्रैल से सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीदारी शुरू होने जा रही है। सहकारिता विभाग के निर्देश पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है

न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी

इस साल सरकार ने किसानों को और राहत देते हुए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,275 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया है। हालांकि, अभी तक विभाग द्वारा गेहूं खरीद का कुल लक्ष्य तय नहीं किया गया है।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

फसल खरीदारी की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके अलावा, सभी क्रय केंद्रों पर वजन मापक यंत्र और नमी जांच मशीन उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों की निगरानी में खरीदारी की जाएगी और केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा

सरकार के इस कदम से सिवान जिले के किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिलने की उम्मीद है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top