Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘CM नीतीश के शासन में हुई घटनाओं के लिए भी लालू जिम्मेदार?’ – तेजस्वी यादव के बयान से मचा सियासी घमासान

‘CM नीतीश के शासन में हुई घटनाओं के लिए भी लालू जिम्मेदार?’ – तेजस्वी यादव के बयान से मचा सियासी घमासान

बिहार में कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा- ‘CM नीतीश पूरी तरह मौन’

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को विधानसभा और विधानसभा परिषद में इस मुद्दे पर राजद नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव भी पेश किया और सरकार से जवाब मांगा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री होने के बावजूद नीतीश कुमार पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

इस मुद्दे को लेकर सदन के अंदर और बाहर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है और विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रहा है।

बिहार में कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का हमला, बोले- ‘अब तो पुलिस भी अपराधियों का शिकार हो रही’

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को विधानसभा परिषद में सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सत्ताधारी लोगों का संरक्षण मिल रहा है, जिससे अब स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। एएसआई तक की हत्या कर दी जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।” उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार के शासनकाल में अब तक 60,000 हत्याएं और 25,000 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या और पिटाई हुई है। पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब पुलिस भी असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “बिहार के गृह मंत्री अचेतन अवस्था में आ चुके हैं।”

तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “अगर नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में जो भी घटनाएं हुईं, उसके लिए भी क्या लालू यादव को दोषी ठहराया जाएगा?” उनके इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है और सरकार व विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर टकराव और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top