Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चेक बाउंस, छह माह की सजा

महागांव : कर्ज की राशि चुकाने के लिए दिया चेक बाउंस होने के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायदंडाधिकारी एस.एम. कोलेकर ने आरोपी को छह माह कारावास तथा 3 लाख 22 हजार रु. का जुर्माना ठोका. उक्त आरोपी अब्दुल रऊफ अब्दुल माजीद बावानी है, जो नांदेड़ जिले के माहूर निवासी है. गोदावरी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट को. ऑप. सोसायटी महागांव शाखा से उन्होंने कर्ज लिया था. यह कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चेक दिया, पर पर्याप्त राशि खाते में नहीं होने से बाउंस हो गया. इससे बैंक ने अब्दुल रऊफ अब्दुल माजौंद बावानी के खिलाफ महागांव न्यायालय में याचिका दायर की थी. इसकी सुनवाई कोलेकर की पीठ में हुई. इस दौरान संस्था के प्रभारी शाखा अधिकारी गोपाल केशवराव खोड़के ने सबूत पेश किए. इससे अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए छह माह के कारावास समेत जुर्माने की सजा सुनाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top