Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र चुनाव से पहले टूटेगी महाविकास अघाड़ी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) में शामिल घटक दल सीटों के बंटवारे की गुत्थी सुलझाने के करीब है। हालांकि महा विकास आघाड़ी में कुछ सीटों पर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसी सीटों में शामिल श्रीगोंदा विधानसभा सीट को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के बीच घमासान मच गया है। इस घमासान में उद्धव गुट के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने पहली बार पलटवार करते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

कहा जा रहा है कि संजय राउत ने श्रीगोंदा विधानसभा उम्मीदवार की घोषणा की है। इसकी वजह से महा विकास आघाड़ी में घमासान शुरू हो गया। एनसीपी नेता शरद पवार ने राउत को उनका नाम लिए बगैर फटकारते हुए कहा कि अभी तक सीट के बंटवारे पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे कोई भी किसी प्रत्याशी की एकतरफा घोषणा नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top