Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

प्लॉट मालिक ने कैफे का सामान बाहर निकाला

नागपुरः प्रतापनगर थाने के तहत हिंगणा टी-प्वाइंट,एनआईटी ले-आउट स्थित कैफे की जगह खाली कराने के लिए भूखंड मालिक ने किराएदार का सामान बाहर निकालकर ताला लगा दिया. फरियादी कैफे संचालक ने कैफे के काउंटर से नगदी 60 हजार और डेढ़ लाख रुपए की अन्य सामग्री सहित 2 लाख 10 हजार रुपए का माल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई. आरोपियों में प्लॉट मालिक नितिन विश्वेश्वर मेंढे, भारती नितिन मेंढे और एक अज्ञात व्यक्ति का समावेश है. फरियादी ओमकार अपार्टमेंट, हिंगणा टी-प्वाइंट निवासी राजेश नेहारे की शिकायत के अनुसार उनका एनआईटी लेआउट स्थित प्लॉट नंबर 5 पर वर्ष 2018 से कैफे संचालित हो रहा था. यह कैफे मेंढे की जगह पर वर्ष 2026 तक चलाना तय हुआ था. इसके बाद प्रतिमाह 7 हजार रुपए किराए पर जगह लेकर 15 लाख रुपए खर्च करके कैफे का निर्माण किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top