Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से ओबीसी समाज का आरक्षण संकट में, विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर समाज को मुर्ख बनाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से ओबीसी समाज का आरक्षण संकट में, विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर समाज को मुर्ख बनाने का आरोप

विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा, कहा- OBC को मुर्ख बनाने की कोशिश

नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वडेट्टीवार ने कहा कि बीजेपी सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा किया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह आरक्षण अनिश्चितता के दौर में फंस गया है।

वडेट्टीवार ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने लोकल बॉडी चुनावों को लेकर जो फैसला सुनाया, उससे OBC सीटों पर आरक्षण का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पार नहीं की जा सकती, और जिन सीटों पर आरक्षण की सीमा पार हो रही है, उन पर चुनाव नहीं हो सकेंगे। इसका मतलब है कि जिन OBC सीटों पर आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, वहां चुनाव नहीं हो सकेंगे।”

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उसकी सारी पोल खोल दी है। अब यह आरक्षण संकट में है और OBC समुदाय के लिए उम्मीदों का ग्राफ और गिर जाएगा। बीजेपी के सारे दावे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं।”

वेडट्टीवार ने आगे कहा, “लोकल बॉडी चुनावों की प्रक्रिया भले ही शुरू हो चुकी हो, लेकिन OBC सीटों के नतीजे सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे। इसका मतलब है कि OBC समाज का प्रतिनिधित्व एक बार फिर अनिश्चितता के साए में रहेगा।” उन्होंने बीजेपी से यह भी सवाल किया कि “बीजेपी सरकार को ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा करने का क्या जवाब है?”

OBC को गुमराह किया जा रहा है:
वडेट्टीवार ने बीजेपी को आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ नारेबाजी करके OBC समुदाय को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, “चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की बजाय, बीजेपी को OBC समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकार का सही प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सिर्फ नारे लगाकर OBC भाइयों को बेवकूफ बनाना बंद करें।”

विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी से मांग की कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाए और OBC समुदाय को तत्काल उनका अधिकार मिले, ताकि उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top