Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“सगाई समारोह में फायरिंग: पाँच घायल, एक गंभीर; कलमेश्वर तहसील के मोहापा शंकरपट में घटना”

“सगाई समारोह में फायरिंग: पाँच घायल, एक गंभीर; कलमेश्वर तहसील के मोहापा शंकरपट में घटना”

नागपुर: नागपुर के कलमेश्वर तहसील के मोहापा शंकरपट गांव में सगाई समारोह के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गोलियों की बौछार में बदल गया। इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना रविवार दोपहर की है, जब अनिल उर्फ गोलू येडनेकर की बेटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान भोजन कर रहे थे कि तभी देवा उर्फ परमेश्वर पिसाराम एकनाथ और बाल्या हीरामन गूजर के बीच पुरानी दुश्मनी फिर भड़क उठी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि देवा पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर लगभग पांच राउंड फायरिंग की गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि एक ही राउंड फायर हुआ। गोली बाल्या गूजर की जांघ में लगी जो आर-पार निकल गई। इस दौरान हुई हाथापाई में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

घायलों को तत्काल नागपुर मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कलमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी।

वहीं, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवा उर्फ परमेश्वर पिसाराम एकनाथ सहित एकनाथ परिवार के छह सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियों ने सगाई जैसे खुशियों के मौके को मातम में बदल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top