Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का आंदोलन समाप्त, सरकारी भुगतान व आश्वासन के बाद विरोध स्थगित

पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का आंदोलन समाप्त, सरकारी भुगतान व आश्वासन के बाद विरोध स्थगित

नागपुर में ठेकेदारों का कामबंदी आंदोलन खत्म, शीत सत्र की तैयारियों को मिली राहत

नागपुर में पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के काम बंद आंदोलन के कारण विधानसभा के शीत सत्र पर मंडरा रहे संकट को अब विराम मिल गया है। सरकार के त्वरित हस्तक्षेप और बकाया भुगतान के भरोसे के बाद ठेकेदारों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है और साइटों पर दोबारा काम शुरू कर दिया है।

आठ दिसंबर से प्रस्तावित शीत सत्र की तैयारियों पर आंदोलन के कारण गंभीर असर पड़ा था। विधानसभा परिसर में सड़क निर्माण, भवनों की छतों के कार्य, मार्गों की मरम्मत और सीमेंट रोड के अधूरे हिस्से जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गए थे। पीडब्ल्यूडी पर 93.84 करोड़ रुपये के बकाये और फाइनल बिलों के भुगतान में देरी से ठेकेदारों में असंतोष बढ़ता जा रहा था।

शनिवार रात हुई बैठक के बाद प्रमुख सचिव मनीष हेस्कर ने सोमवार तक 23 करोड़ रुपये जारी करने का आश्वासन दिया। इसी आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

रविवार से ही कई स्थानों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार अब सभी लंबित कार्यों को चरणबद्ध रूप से तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि 1 दिसंबर तक विधानसभा परिसर पूरी तरह तैयार हो सके। सरकार और प्रशासन दोनों का कहना है कि शीत सत्र की तैयारियों में अब कोई बाधा नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top