Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भूटान दौरे से लौटे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात — आज शाम सुरक्षा समिति की अहम बैठक

भूटान दौरे से लौटे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात — आज शाम सुरक्षा समिति की अहम बैठक

नई दिल्लीः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा पूरी कर बुधवार को भारत लौट आए। भूटान में उन्होंने वहां के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया। वापसी के बाद पीएम मोदी सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल से सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी घायलों से बातचीत करते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आए।

शाम 5:30 बजे सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5:30 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी। माना जा रहा है कि बैठक में दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी मौजूद रहेंगे। सरकार की प्राथमिकता इस समय राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी गई

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के पास धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी। एजेंसियां अब इस हमले की साजिश और अंतरराष्ट्रीय लिंक की पड़ताल कर रही हैं।

भूटान में भी जताया था दुख

भूटान में भी पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा था,

“दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात मैंने जांच एजेंसियों के साथ बैठकें कीं। पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

पीएम मोदी ने अंग्रेजी में भी कहा — “All those responsible will be brought to justice.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top