Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“विखे पाटिल की कार तोड़ने पर 1 लाख रुपये का इनाम” — बच्चू कडू का ऐलान

“विखे पाटिल की कार तोड़ने पर 1 लाख रुपये का इनाम” — बच्चू कडू का ऐलान

अमरावती से बड़ी खबर: विखे पाटिल के बयान पर भड़के बच्चू कडू, कार तोड़ने वाले को देने का ऐलान किया ₹1 लाख का इनाम

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी का बवंडर उठ खड़ा हुआ है। राज्य के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर दिए गए विवादित बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रहार संगठन के अध्यक्ष और विधायक बच्चू कडू ने आक्रोश व्यक्त किया है।

कडू ने कहा कि जो कोई भी राधाकृष्ण विखे पाटिल की कार तोड़ेगा, उसे उनकी ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर खुद उनकी नजर विखे पाटिल की कार पर पड़ी, तो वे खुद उसे तोड़ देंगे।

बच्चू कडू ने अपने बयान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निशाने पर लेते हुए कहा, “मुख्यमंत्री इधर-उधर कर्जमाफी की बातें करते हैं और उनके मंत्री किसानों का अपमान कर रहे हैं।” उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री ऐसे मंत्री को तुरंत हटाएं, क्योंकि किसानों के प्रति यह टिप्पणी बेहद अपमानजनक है।

दरअसल, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने हाल ही में कहा था कि “कई किसान जानबूझकर कर्ज लेते हैं ताकि बाद में सरकार से माफी मिल सके।” इस टिप्पणी के बाद से किसान संगठनों और विपक्षी नेताओं में रोष है।

बच्चू कडू के तीखे बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। वहीं, प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top