Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“नागपुर: शादी का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठगे, साइबर पुलिस ने मामला दर्ज”

“नागपुर: शादी का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठगे, साइबर पुलिस ने मामला दर्ज”

नागपुर: शादी का झांसा देकर महिला से 7.5 लाख रुपये ठगे, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नागपुर: नागपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला से एक अज्ञात शख्स ने शादी का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये की ठगी की। महिला ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला, जो पेशे से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में कार्यरत हैं, ने अपनी शादी के लिए Shaadi.com पर अपना प्रोफाइल डाला था। इसी दौरान 30 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बाद में व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत शुरू हुई, और आरोपी ने खुद को डॉक्टर मनीष मधुक नाम से पेश करते हुए बताया कि वह दुबई में इंजीनियर है और भारत में किसी महिला से शादी करना चाहता है।

आरोपी ने महिला को भारत आने का झांसा देते हुए एयर टिकट का फोटो भी भेजा और फिर कस्टम अधिकारियों द्वारा दुबई एयरपोर्ट पर पकड़ने की बात कहकर पैसे की मांग शुरू कर दी। आरोपी ने महिला से अलग-अलग बहानों से कुल 7,51,150 रुपये ऐंठ लिए।

जब आरोपी के भारत न आने और उसकी बातों में झूठ का पता चला, तो महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत धोखाधड़ी के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top