गोंदिया नगर परिषद चुनाव में आरोप–प्रत्यारोप तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर ‘भ्रष्ट उम्मीदवार’ उतारने का लगाया आरोप

गोंदिया: नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुँचती दिख रही है। चुनावी बिगुल बजते ही बीजेपी और कांग्रेस आमने–सामने आ गई हैं। दोनों दलों के बीच आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है, खासकर उम्मीदवारों की छवि को लेकर।
गोंदिया पहुंचे राज्य के रेवेन्यू मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भाजपा उम्मीदवारों को “स्वच्छ छवि वाले” बताते हुए कांग्रेस पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने नगरसेवक और मेयर पद के भाजपा प्रत्याशियों की कैंपेन मीटिंग में कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के उम्मीदवार ईमानदार हैं और जनता का भरोसा जीतेंगे।
स्थानीय विधायक विनोद अग्रवाल ने भी कांग्रेस के बैनरों और उम्मीदवारों की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणी की—“हम ईमानदार और वो बेईमान।”
बीजेपी नेताओं के इन बयानों से चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है, जबकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नगर परिषद चुनावों की तारीख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
