Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

शॉकिंग: वाठोड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान हादसा, आग की लपटों में झुलसे पांच, एक की मौत

शॉकिंग: वाठोड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान हादसा, आग की लपटों में झुलसे पांच, एक की मौत

नागपुर: वाठोड़ा दहनघाट में अंतिम संस्कार के दौरान भीषण हादसा, एक की मौत, चार झुलसे

नागपुर के वाठोड़ा दहनघाट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में 64 वर्षीय विनोद पुंडलीकर मुनघाटे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि विनोद मुनघाटे अपनी 83 वर्षीय मौसी सुशीला बाई हरिभाऊ मुनघाटे के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाठोड़ा दहनघाट पहुंचे थे। जैसे ही परिवार के सदस्य चिता के चारों ओर परिक्रमा कर रहे थे, किसी ने चिता पर डीजल डाल दिया, जिससे अचानक आग की लपटें भड़क उठीं। इसके कारण विनोद मुनघाटे और उनके चार रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को तत्काल मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए ऑरेज सिटी हॉस्पिटल भेजा गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने विनोद मुनघाटे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इसके कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top