Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: कलयुग की हत्यारिन माँ! मामूली स्वार्थ के लिए 20 दिन के बच्चे को नदी में फेंककर जान ली

गोंदिया: कलयुग की हत्यारिन माँ! मामूली स्वार्थ के लिए 20 दिन के बच्चे को नदी में फेंककर जान ली!

गोंदिया: स्वार्थ के चलते मां ने 20 दिन के बच्चे को नदी में फेंका, निर्दयी कृत्य से सनसनी

गोंदिया: 17 नवंबर की रात को रावनवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के डांगुरली गांव में 20 दिन के बच्चे के गायब होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे की मां ने पहले तो अपने बच्चे के चोरी होने का आरोप लगाया, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने जो खुलासा किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। 19 नवंबर को बच्चे का शव महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित वाघ नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ मिला।

शुरुआत में यह मामला एक अपहरण का लग रहा था, लेकिन पुलिस की तफ्तीश में यह सामने आया कि बच्चे के अपहरणकर्ता और हत्यारिन कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां थी। पुलिस ने जब घरवालों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

माँ ने किया घिनौना अपराध, स्वार्थ ने बनाया हत्यारी
डांगुरली की रिया राजेंद्रसिंह फेये ने 20 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। रिया की शादी राजेंद्रसिंह फेये से हुई थी, और वह अपने जीवन में कुछ करना चाहती थी। हालांकि, गर्भवती होने के बाद रिया को यह चिंता थी कि बच्चा होने से उसकी नौकरी और काम पर असर पड़ेगा। इसके बावजूद, उसके पति ने उसे अबॉर्शन करने की अनुमति नहीं दी, और 20 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ।

रिया ने स्वार्थ के चलते यह सोचा कि अब वह काम नहीं कर पाएगी, क्योंकि उसे घर पर बच्चे की देखभाल करनी होगी। इस वजह से उसने एक घिनौनी साज़िश रची और आधी रात को अपने 20 दिन के बच्चे को घर के पास एक नदी में फेंक दिया।

हत्यारी मां ने कबूल किया जुर्म
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो रिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने बच्चे को नदी में फेंककर मार डाला था, ताकि वह अपने स्वार्थ के अनुसार काम पर लौट सके। इसके बाद, रावनवाड़ी पुलिस ने रिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना एक बार फिर से उस कहावत “पूत कपूत सुने हैं, लेकिन मां कुमाता नहीं सुनी” को झूठा साबित करती है, जहां एक मां ने अपने बच्चे की जान लेकर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top