Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुशखबरी, जंगली जानवरों और पानी भरने से हुआ नुकसान भी अब बीमा में कवर

किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुशखबरी, जंगली जानवरों और पानी भरने से हुआ नुकसान भी अब बीमा में कवर

नागपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रो विजन में किया फसल बीमा योजना में संशोधन का ऐलान

नागपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नागपुर में आयोजित एग्रो विजन कार्यक्रम में शामिल हुए और फसल बीमा योजना में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के बारे में जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने बताया कि अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान और अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ या जलभराव से हुए नुकसान को भी कवर किया जाएगा।

चौहान ने कहा, “यह एक लंबे समय से उठ रही मांग थी कि इन दो प्रकार के नुकसान को फसल बीमा योजना में शामिल किया जाए। अब यदि जंगली जानवरों के कारण फसलों को नुकसान होता है, तो किसानों को मुआवजा मिलेगा, और अगर अत्यधिक पानी भरने से फसलें खराब होती हैं, तो उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।”

कृषि मंत्री ने अपने नागपुर दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि वह एग्रो विजन कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के समय में खेती में तकनीक का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी हो गया है। चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग या रोबोटिक्स हो, इन तकनीकों का उपयोग करके किसानों को बेहतर उत्पादकता और दक्षता हासिल हो सकती है। इस दिशा में किसानों को इन तकनीकों का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है, और डिजिटल एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top