Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“बीजेपी वार्ड अध्यक्ष सचिन साहू की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी”

“बीजेपी वार्ड अध्यक्ष सचिन साहू की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी”

नागपुर: नागपुर शहर के यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत इटाभट्टी चौक इलाके में दिनदहाड़े हुई एक ह्त्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष सचिन ओमप्रकाश साहू के रूप में हुई है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सचिन साहू किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक कुछ हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। सचिन साहू को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हमले की सूचना मिलते ही डीसीपी निकेतन कदम, यशोधरा थाना पुलिस और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला पुराने विवाद और पैसों के लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में सोनू पाजी नामक व्यक्ति और उसके साथियों पर हत्त्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल यशोधरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

हालांकि मृतक के भाई ने बताया कि एक महीना पहले हुए हमले के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। तब थाने में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करने के नाम पर उनसे पैसों की मांग की थी।

उन्होंने यशोदरा नगर पुलिस पर अपराधियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध होने का भी आरोप लगाया है । साथ ही पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से उनकी भाई की मौत होने का भी दावा किया है।

इस बेखौफ वारदात ने एक बार फिर नागपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सचिन साहू की हत्या से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top