Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

विदर्भ में ठंड की दस्तक! गोंदिया में पारा 10.4°C तक गिरा, नागपुर में भी बढ़ी सर्दी की सिहरन

विदर्भ में ठंड की दस्तक! गोंदिया में पारा 10.4°C तक गिरा, नागपुर में भी बढ़ी सर्दी की सिहरन

विदर्भ में सर्दी ने दिखाया असर: गोंदिया में पारा 10.4°C, नागपुर सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट

नागपुर: नवंबर के दूसरे हफ्ते के साथ ही विदर्भ में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय अब सर्द हवाओं की ठिठुरन साफ महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गोंदिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागपुर में भी पारा गिरकर 12.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा।

विदर्भ के अन्य जिलों में भी तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भंडारा और यवतमाल में 12 डिग्री, अमरावती में 12.5 डिग्री, बुलढाणा में 12.6 डिग्री और वाशिम में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंद्रपुर और ब्रह्मपुरी में तापमान 14 डिग्री के आसपास रहा, जबकि गढ़चिरोली में भी पारा 14 डिग्री पर दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चला गया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नागपुर समेत कई शहरों में अब सुबह टहलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि यही रुझान जारी रहा, तो अगले हफ्ते तक विदर्भ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड की तीव्रता और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top