Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

यूपी में फिर गूंजीं गोलियां! पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

यूपी में फिर गूंजीं गोलियां! पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो दर्जन से अधिक केसों में था वांछित

हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के इरादे से इलाके में सक्रिय है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष
कपूरपुर थानाध्यक्ष विनोद पांडे और उनकी टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष पांडे बदमाश की गोली से बाल-बाल बच गए।

मारे गए बदमाश की पहचान और आपराधिक इतिहास
मारे गए बदमाश की पहचान हसीन पुत्र इकरार निवासी जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हसीन एक शातिर हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर हत्या के प्रयास, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस को मिली थी पुख्ता सूचना
कपूरपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि हसीन गोकशी के लिए प्रतिबंधित पशुओं को इकट्ठा कर परिवहन की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में हसीन को गोली लगी और उसका अंत हो गया।

बरामद हथियार और वाहन
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, कई कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बदमाश के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था।

हापुड़ पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top