Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भारत को दहलाने की साजिश! फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 2 AK-47 और ज्वलनशील पदार्थ बरामद

भारत को दहलाने की साजिश! फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 2 AK-47 और ज्वलनशील पदार्थ बरामद

भारत को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 2 AK-47, पिस्टल और विस्फोटक बरामद

फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंक से जुड़ी बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में गिरफ्तार डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद स्थित घर से 2 AK-47 राइफल, कई मैगजीन, पिस्टल, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह बरामदगी मेडिकल कॉलेज से जुड़े उस केस से संबंधित है जिसमें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदिल को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पहले डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसकी जानकारी पर दूसरे डॉक्टर को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर फरीदाबाद से हथियारों का जखीरा मिला।

क्या-क्या मिला?

  • 2 AK-47 राइफल और 3 मैगजीन
  • 1 पिस्टल और जिंदा कारतूस
  • 2 खाली कारतूस
  • 2 अतिरिक्त मैगजीन
  • कई सूटकेस में भरा ज्वलनशील पाउडर (कुल वजन हजारों ग्राम में)

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये सभी सामग्री किसी बड़ी आतंकी साजिश के लिए एकत्र की गई थी।

3 डॉक्टरों पर शक, 2 गिरफ्तार, 1 फरार
जांच एजेंसियों को अब तक की जांच में तीन डॉक्टरों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इनमें से दो डॉक्टर — अनंतनाग और पुलवामा से — गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक अभी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि इनका संबंध आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से हो सकता है।

7 नवंबर को हुई थी पहली गिरफ्तारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन, 8 नवंबर को उसके अनंतनाग स्थित घर से AK-47, दो पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे। अब फरीदाबाद में हुई बरामदगी ने पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। इस घटना ने एक बार फिर देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top