Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

कन्हान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोयला चोरों से लाखों रुपए का कोयला जब्त

कन्हान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोयला चोरों से लाखों रुपए का कोयला जब्त

कन्हान पुलिस की कोयला चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार और लाखों का कोयला जब्त

नागपुर: पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के मामले में कन्हान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानेदार वैजयंती मांडवधरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच चोरी के कोयला परिवहन करने वाले 24 आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान 14 मोटरसाइकिल और 10 सायकिल सहित हजारों किलो कोयला जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया कोयला एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माइंस परिसर से चोरी करके मौदा तहसील के लीहगांव स्थित कोयला टालों तक पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में लीहगांव की सरपंच अस्मिता खांडेकर ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

कन्हान पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कोयला चोरों की गतिविधियों का भंडाफोड़ हुआ है और सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कोयला चोरी पर नियंत्रण बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top