Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

परशिवनी: बांद्राझरी तालाब में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

परशिवनी: बांद्राझरी तालाब में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

पारशिवनी: भागीमाहरी के कृतिम तालाब में सेल्फी लेने के दौरान डूबे दो युवकों के शव बरामद

नागपुर: पारशिवनी तहसील के भागीमाहरी ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित कृतिम तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की मदद से दोनों शव तालाब से निकालकर पारशिवनी उपजिला अस्पताल भेजे गए हैं, जहां उनका शव विच्छेदन किया जाएगा।

घटना बुधवार शाम 3 बजे की है, जब नागपुर से लगभग 10 युवक पिकनिक मनाने के लिए भागीमाहरी आए थे। इस दौरान, अविनाश आनंद (बिहार निवासी) और संकल्प मालवे (चंद्रपुर निवासी) तालाब के गहरे पानी में उतरकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक दोनों डूब गए। उनके साथ आए दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

पारशिवनी पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगभग 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संकल्प मालवे का शव निकालने में सफलता पाई, जबकि अगले दिन अविनाश आनंद का शव भी बरामद कर लिया गया।

यह घटना क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के कारण बने कृतिम तालाब में घटी है, जिससे एक बार फिर से अवैध मुरूम खनन और सुरक्षा की कमियों पर सवाल उठने लगे हैं। पारशिवनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top