Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

तलवार से केक काटने की रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर रालेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलवार से केक काटने की रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर रालेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: तलवार से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की धारदार तलवार

यवतमाल जिले के रालेगांव में जन्मदिन की पार्टी में दिखावा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए तलवार से केक काटने की रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। वीडियो वायरल होते ही रालेगांव पुलिस हरकत में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी का नाम वैभव मारोती टेकाम (24) है, जो शांतिनगर, रालेगांव का निवासी है। वायरल वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ केक काटते समय हाथ में धारदार तलवार थामे हुए नजर आ रहा था।

स्थानीय अपराध शाखा (L.C.B.) की टीम ने 6 नवंबर को यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में की। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए जिले में ‘आर्म्स एक्ट’ के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान अपराध शाखा को सूचना मिली कि वैभव टेकाम ने सोशल मीडिया पर तलवार से केक काटने का वीडियो अपलोड किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शांतिनगर स्थित उसके घर पर छापा मारा। मौके पर पंच गवाहों की मौजूदगी में तलवार बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह का दिखावा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top