Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर 4.64 करोड़ रुपये की सड़ी सुपारी जब्त

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर 4.64 करोड़ रुपये की सड़ी सुपारी जब्त

नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार स्थानों पर छापेमारी, 4.64 करोड़ रुपये की सड़ी सुपारी जब्त

नागपुर: नागपुर पुलिस ने गुरुवार को साल की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चार स्थानों पर छापेमारी की और 4.64 करोड़ रुपये की सड़ी हुई सुपारी जब्त की। यह छापेमारी कलमना और लकड़गंज क्षेत्रों में एक साथ की गई, जिसमें दो कोल्ड स्टोरेज और दो ट्रांसपोर्ट गोदामों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने कुल 6488 किलो, यानी 464 बोरी सड़ी सुपारी बरामद की, जिसका मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. रवींद्र सिंगल के आदेश पर क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने की। छापेमारी के दौरान कलमना स्थित प्रीति इंडस्ट्रीज कोल्ड स्टोरेज और जबलपुर हाईवे पर लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज से लगभग 17.66 लाख रुपये मूल्य की सड़ी सुपारी जब्त की गई। दोनों कोल्ड स्टोरेज प्रमोद कार्तिक के नाम से संचालित हो रहे थे।

इसी के साथ, मोरयानीपुर और विक्रांत ट्रांसपोर्ट के गोदामों से 359 बोरी सड़ी सुपारी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने गोदामों के मालिक नवाज चामड़िया, अनूप नागरिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई सड़ी सुपारी का इस्तेमाल खर्रा, पान मसाला और गुटखा बनाने में किया जाता था। कार्रवाई के दौरान कई कारोबारियों ने अपने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top