Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती: वलगांव में सनसनीखेज वारदात, युवक की बेरहमी से हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया शव, शिराला में फैली दहशत

अमरावती: वलगांव में सनसनीखेज वारदात, युवक की बेरहमी से हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया शव, शिराला में फैली दहशत

अमरावती: चांदूरबाजार महामार्ग के पास स्थित शिराला में शुक्रवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को सुन्न कर दिया। एक अज्ञात युवक की क्रूरता से हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि यह घटना गुस्से या बदले की भावना से की गई है।

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को तब मिली जब सुबह वो आपने खेतों में काम करने पहुंचे। नागरिकों ने जले हुए शव को देखा और तुरंत वलगांव पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और वारदात की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर टैटू हुआ नाम दिखाई दिया, लेकिन हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव को इस तरह जलाया कि वह नाम भी लगभग झुलसा हुआ दिखा।

डीसीपी गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि, “मृतक के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए हैं और शव जली हुई अवस्था में मिला है। यह घटना काफी योजनाबद्ध लग रही है। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे का कारण जानने के लिए सभी पछों की गहनता से जांच की जा रही है।” इस रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन डेटा, और हाल ही में दर्ज लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में ऐसी निर्मम हत्या पहली बार हुई है। शव की हालत देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या गुरुवार देर रात को हुई होगी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और हत्या में शामिल आरोपियों का भी कोई सुराग नहीं मिला है। वलगांव पुलिस इस जघन्य (निंदनीय) हत्याकांड की हर दिशा में गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top