Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

शराब के नशे में उप जेलर ने सिपाही से की मारपीट, हंगामा करने पर वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज

शराब के नशे में उप जेलर ने सिपाही से की मारपीट, हंगामा करने पर वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज

राजस्थान: शराब के नशे में उप जेलर ने सहकर्मी से की मारपीट, वायरल वीडियो के बाद निलंबित

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर स्थित जेल में मंगलवार रात एक उप जेलर ने शराब के नशे में अपनी सहकर्मी सिपाही से मारपीट कर हंगामा मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी उप जेलर ओमप्रकाश जाट को निलंबित कर दिया।

यह घटना मंगलवार रात की है जब उप जेलर ओमप्रकाश जाट शराब के नशे में चूर थे। नशे में वह अपने साथी जेल प्रहरी मोहन सिंह से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उप जेलर का हंगामा उस समय भी नहीं थमा जब अन्य कर्मचारियों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर फैलते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उप जेलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उप जेलर ओमप्रकाश जाट के खिलाफ शांति भंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने साथी से मारपीट की थी, जिसके बाद मेडिकल जांच भी करवाई गई।

निलंबन की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और उदयपुर रेंज के डीआईजी राजेंद्र कुमार ने ओमप्रकाश जाट को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनकी तैनाती केंद्रीय कारागृह कोटा में की जाएगी।

इस घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया है, और विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इस घटना को गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top