Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मुंबई में मोनोरेल पटरी से उतरी, हवा में उठ गया पहला डिब्बा

मुंबई में मोनोरेल पटरी से उतरी, हवा में उठ गया पहला डिब्बा

मुंबई में मोनोरेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन का हिस्सा हवा में लटका; गनीमत रही कोई यात्री नहीं था सवार

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मोनोरेल ट्रेन के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। मोनोरेल के टेस्टिंग के दौरान ट्रेन पटरी से उतर गई और उसका एक हिस्सा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मोनोरेल में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था, जब मोनोरेल सिग्नलिंग टेस्टिंग से गुजर रही थी।

हवा में लटका मोनोरेल का हिस्सा, क्रू मेंबर घायल
मोनोरेल का एक हिस्सा पटरी से उतरने के बाद हवा में लटक गया, जबकि बाकी ट्रेन स्ट्रक्चर से टकराई। इस दौरान दो क्रू मेंबर्स ट्रेन में मौजूद थे, जिनमें से एक को मामूली चोटें आईं, लेकिन समय रहते बचावकर्मियों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। घटनास्थल पर MMRDA और पुलिस के अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रेन का अलाइनमेंट भी खराब हो गया है।

टेस्टिंग के दौरान हुई तकनीकी खराबी
सुरक्षित रूप से निकाले गए क्रू मेंबर्स ने बताया कि यह हादसा ट्रेन की सिग्नलिंग टेस्टिंग के दौरान हुआ। जब ट्रेन पटरी से उतरी तो वह आगे बढ़ने में असमर्थ थी और उसका एक हिस्सा हवा में लटकने लगा। इस दौरान मोनोरेल में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

बार-बार तकनीकी खराबी से परेशान मोनोरेल सेवा
यह हादसा मुंबई मोनोरेल सेवा के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि इस मोनोरेल के संचालन और रखरखाव का जिम्मा महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRDA) के पास है। मानसून के दौरान तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल 20 सितंबर से यात्रियों के लिए बंद है। इसके बाद से लगातार मोनोरेल में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, और यह हादसा एक बार फिर इस सवाल को जन्म देता है कि क्या मोनोरेल की सेवाओं को फिर से शुरू करने से पहले इन समस्याओं का समाधान किया गया है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top