Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

खेसारी लाल यादव पर मुंबई में अवैध निर्माण का नोटिस; मीरा रोड स्थित घर पर नगरपालिका ने किया कार्रवाई

खेसारी लाल यादव पर मुंबई में अवैध निर्माण का नोटिस; मीरा रोड स्थित घर पर नगरपालिका ने किया कार्रवाई

खेसारी लाल यादव को मुंबई महानगरपालिका का नोटिस; मीरा रोड स्थित घर में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की चेतावनी

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर वे छपरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके घर पर महानगरपालिका ने अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है।

खेसारी लाल यादव के खिलाफ मीरा रोड-भयंदर महानगरपालिका ने यह नोटिस उनके घर में किए गए अवैध निर्माण को लेकर भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि घर पर लगाए गए लोहे के एंगल और पत्राशेड बिना अनुमति के लगाए गए हैं। महानगरपालिका ने इन निर्माणों को अवैध करार देते हुए उन्हें तुरंत हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, कार्रवाई की चेतावनी भी दी है, जिसमें अतिक्रमण विभाग द्वारा सख्त कदम उठाने का भी उल्लेख है।

बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण खेसारी का परिवार इस समय वहां मौजूद है, और उनके घर पर ताला लगा हुआ है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि अगर समय रहते इन निर्माणों को नहीं हटाया गया, तो नगरपालिका की अतिक्रमण विरोधी टीम कार्रवाई कर सकती है।

बिहार विधानसभा में खेसारी की चुनौती
वहीं, बिहार में छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी लाल यादव की चुनावी लड़ाई भी काफी दिलचस्प हो गई है। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से है, जो इस सीट पर भाजपा की पारंपरिक उम्मीदवार मानी जाती हैं। हालांकि, खेसारी की लोकप्रियता के कारण यह मुकाबला अब रोचक हो गया है। इसके अलावा, यहां चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें जनसुराज पार्टी के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार राखी गुप्ता भी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top