काटोल सीट पर 35 हजार वोटों की चोरी! अनिल देशमुख का सनसनीखेज दावा, विधायक के भाईयों पर दोहरी ID से वोटिंग का आरोप

काटोल विधानसभा चुनाव में 35,000 फर्जी वोटिंग का आरोप, अनिल देशमुख का सनसनीखेज खुलासा
नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने काटोल विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए देशमुख ने दावा किया कि इस चुनाव में लगभग 35,000 फर्जी वोट डाले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले की एक सरपंच और उनके पति ने भी मतदान किया, साथ ही विधायक चरण सिंह ठाकुर के दो भाइयों पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर वोटिंग करने का आरोप भी लगाया।
