Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, खुशी से झूमीं नीता अंबानी – बनीं ऐतिहासिक जीत की साक्षी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, खुशी से झूमीं नीता अंबानी – बनीं ऐतिहासिक जीत की साक्षी

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत पर नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं, स्टेडियम में हाथ में तिरंगा लहराते हुए दिखीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात देकर देश को गौरव से भर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मिली इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, वहीं स्टेडियम में मौजूद नीता अंबानी इस सुनहरे पल की साक्षी बनीं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को मैच के दौरान हाथ में तिरंगा लिए टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते देखा गया। जैसे ही भारत ने फाइनल मुकाबला जीता, नीता अंबानी की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। तिरंगा लहराते हुए उन्होंने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा के साथ दिखीं नीता अंबानी

मैच के दौरान नीता अंबानी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आईं। जब हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लेर्क का निर्णायक कैच पकड़ा, तो नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं, जबकि रोहित शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं और आसमान की ओर देखकर टीम इंडिया को सलाम किया। बाद में उन्होंने महिला खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में खुशी की लहर

भारतीय महिला टीम की इस उपलब्धि पर पूरे देश से बधाइयों की बौछार हो रही है। कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, और कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट दिग्गजों सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, और अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने भी टीम के संघर्ष और जज्बे की सराहना की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा के शानदार पांच विकेट और शेफाली वर्मा की दमदार 87 रनों की पारी इस जीत के प्रमुख आकर्षण रहे।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत बन गई — और उस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं नीता अंबानी का उत्साह इस गौरव को और खास बना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top