Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, 20 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, 20 घायल

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: रंगारेड्डी में बस-ट्रक टक्कर से 20 लोगों की मौत, सीएम रेवंत रेड्डी ने दिए राहत के निर्देश

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब मिर्जागुड़ा से आ रही टीजीएसआरटीसी (TGSRTC) बस को सामने से आ रहे एक टिप्पर ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंकड़ से भरा ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस के अंदर तक कंकड़ भर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चेवेल्ला पुलिस के अनुसार, “घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस दल घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है।”

राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने हादसे पर गहरा दुख जताया और आरटीसी एमडी नागी रेड्डी व रंगारेड्डी जिला कलेक्टर को फोन पर बात कर घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने आरटीसी अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव (CS) और डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाकर उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित मंत्रियों को तुरंत स्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि टिप्पर ट्रक गलत दिशा में आ रहा था, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top